Recent Posts

Breaking News

Lahual: 12 मरीजों को हैलीकॉप्टर का इंतजार

Image result for images of helicopter

लाहौल ! मौसम साफ रहने पर भी रविवार को नहीं हो सकी लाहौल घाटी के लिए उड़ान । जनजातीय लाहौल घाटी और पांगी घाटी के लिए तय शेयडूल के मुताबिक पांच दिन बाद भी हेलीकॉप्टर की उड़ान नहीं हो पाई है । क्षेत्रीय अस्पताल केलंग से रेफर मरीजों को हेलीकॉप्टर का इंतजार है । वाकयदा स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को रेफर किए जाने की जानकारी पहले ही जिला प्रशासन को दी है । 

लेकिन इसे प्रशासन की लापरवाही कहें या मरीजों की बदकिस्मती । जिले में रविवार को मौसम के साफ रहने के बावजूद पांगी और लाहौल घाटी के लिए हैलीकॉप्टर की उड़ानें नहीं हो पाई । दरें के आर-पार फंसे मरीजों सहित लोग बेसब्री से हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं । उड़ानों में हो रही देरी से कुल्लू व लाहौल में उड़ान समिति के पास हवाई सेवा को लेकर आवेदनों की सूची लम्बी होती जा रही है ।

 इस बार रोहतांग टनल ने छह जनवरी तक लाहौल से रेफर तीन दर्जन से अधिक मरीजों को टनल से बाहर निकाल कर राहत दी है । रोहतांग टनल से शुक्रवार और शनिवार को भी दो और मरीजों को घाटी से बाहर निकाला गया है । राज्य सरकार का पवन हंस हैलीकॉप्टर रविवार को मौसम साफ रहने पर वीवीआईपी की सेवा में व्यस्त रहा । लाहोल घाटी से रेफर मरीजों की ओर प्रशासन, विभाग और सरकार ध्यान नहीं दे रही है ।

No comments