Recent Posts

Breaking News

Mandi: नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने हॉस्टल में किया Suicide


girl Suicide by hanging in Shivpuri

Mandi: नेरचौक के एक निजी नर्सिंग कालेज में पढऩे वाली 20 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर नादौन से संबंधित छात्रा बल्ह के सोयरा स्थिति एक निजी कालेज में बी.एस.सी. नर्सिंग तृत्तीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी तथा कॉलेज में हुई छुट्टियों के 20 दिन बाद रविवार को ही कालेज पहुंची थी। सोमवार सुबह हॉस्टल से कालेज गई और दोपहर के समय लंच करने के बाद वह कक्षा लगाने नहीं गई थी। जब सायं उसकी रूममेट कमरे में आई तो दरबाजा बंद था। अंदर से कूंडी लगी थी। बार-बार अबाज लगाने के बाद दरबाजा न खोलने पर उसने अन्य लोगों को बताया और जब दरबाजा तोड़ा गया तो छात्रा पंखे के साथ लगाये फंदे से लटकी थी।

मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद उसे नेरचौक मैडीकल कालेज ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी बल्ह राजेश ठाकुर ने करते हुए बताया कि शव का पोस्टर्माटम करवाया जा रहा है तथा मामले की तहकीकात की जा रही है। इधर छात्रा के परिजन भी नादौन के धनेटा से नेरचौक के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं कि पिछले कल ही बेटी घर से कालेज लौटी है और आज उन्हें बूरी खबर मिली जिससे परिवार आशंकित है कि ऐसी घटना आखिर कैसे घटी। इधर मौके से पुलिस को कोई सुसाईड नोट भी नहीं मिला है और न कोई आत्महत्या के कारणेां का पत्ता चल पाया है लेकिन पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया है।

No comments