Recent Posts

Breaking News

Chamba: बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी किया था कैश, पुलिस ने 2 नाबालिगों को दबोचा

2 minors caught in theft case

चम्बा: चम्बा जिले के धरवाला में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में चोरी मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कों को अपने संरक्षण में ले लिया है। उनसे चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है तथा मामले में आगामी तफ्तीश जारी है। जानकारी के अनुसार उक्त नाबालिग लड़कों ने मंगलवार देर रात राज्य सहकारी बैंक धरवाला की खिड़की तोड़कर 12,500 रुपए पर हाथ साफ कर लिया था। चोरी की इस वारदात को अंजाम देते समय एक लड़के की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

इसके बाद पुलिस ने थाना भरमौर में अज्ञात व्यक्ति केखिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी और वीरवार को गहन छानबीन व पूछताछ के बाद एक आरोपी को ढूंढने निकाला। पूछताछ के दौरान उक्त लड़के ने बताया कि इस घटना में उसका एक और साथी भी शामिल है। पुलिस ने उसे भी ढूंढ निकाला और चोरी की हुई पूरी रकम भी बरामद कर ली। एसपी डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।

No comments