Recent Posts

Breaking News

Una: सड़क हादसे में नवविवाहिता को मिली दर्दनाक मौत, 22 दिन पहले हुई थी शादी

death of newly married girl in road accident

संतोषगढ़ : ऊना विधानसभा क्षेत्र के रायपुर सहोड़ा-संतोषगढ़ मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी दूसरी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 लड़कियां अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर रायपुर बाड़े से रायपुर सहोड़ा की तरफ जा रही थीं।

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

इसी दौरान दूसरी तरफ से एक साइकिल सवार तेज रफ्तार से उनकी तरफ आया, जिसे बचाने के चक्कर में बाइक सवार ने ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगाने से बाइक स्किड हो गई, जिससे नवविवाहिता बाइक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं।

22 दिन पहले शादी के बंधन में बंधी थी युवती

मृतका की पहचान मनदीप कौर (24) पुत्री बलवीर सिंह निवासी रायपुर बाड़े के रूप में हुई है, जिसकी अभी 22 दिन पहले ही छतरपुर में शादी हुई थी। वहीं घायल लड़की की पहचान ममता (20) पुत्री तरसेम लाल निवासी रायपुर बाड़े के रूप में हुई है जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments