Recent Posts

Breaking News

Chamba: SP Office के पास 374 ग्राम चरस सहित 2 युवक गिरफ्तार

2 youth arrested with hashish

चम्बा: स्टेट नारकोटिकस क्राइम कंट्रोल यूनिट धर्मशाला ने मंगलवार को चम्बा-भरमौर एनएच के जुलाहकड़ी स्थित जीरो प्वाइंट पर एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर 2 युवकों को 374 ग्राम चरस के साथ दाबोचा है। आरोपियों की पहचान सूरज लुथरा (26) पुत्र गणेश कुमार निवासी उमरपुरा, तहसील बटाला व सूरज शर्मा (22) पुत्र हरीश चंद्र निवासी मोहल्ला भंडारी, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को जब पुलिस की उक्त टीम यूनिट प्रभारी करतार सिंह ठाकुर की अगुवाई में जीरो प्वाइंट के पास मौजूद थी तो भरमौर मार्ग की तरफ से 2 युवक बैग उठाए हुए जीरो प्वाइंट की तरफ आए। जैसे ही उनकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो उन्होंने मौके से भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 374 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार चरस के साथ पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा तो साथ ही बुधवार को अदालत में पेश कर इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजने का आग्रह किया जाएगा।

No comments