Kangra: काँगड़ा में शराब ठेके के सेल्जमैन पर किए थे 3 फायर, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफत से बाहर से

काँगड़ा में शराब ठेके के सेल्जमैन पर किए थे 3 फायर, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफत से बाहर से - भट्टू में शराब के ठेके पर सेल्जमैन को गोली मारने के प्रकरण में पुलिस को अभी सफलता नहीं मिल पाई है। यद्यपि पुलिस ने मंगलवार को इस प्रकरण में एक व्यक्ति से पूछताछ की है परंतु उसकी संलिप्तता फिलहाल नहीं पाई गई है। इस प्रकरण के आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर बने हुए हैं। एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि पकड़े गए लोग आरोपी नहीं हैं। उधर, फोरैंसिक टीम ने मंगलवार भी घटनास्थल का दौरा किया तथा कुछ सबूत कब्जे में लिए। जांच में यह भी पता चला है कि सेल्जमैन पर एक नहीं 3 फायर किए गए थे। पुलिस ने 2 गोलियों के खोल कब्जे में ले लिए जबकि एक गोली का आधा पार्ट मिला है।
हालांकि पुलिस ने घटना के पश्चात समूचे कांगड़ा जनपद के अतिरिक्त मंडी तथा हमीरपुर जनपदों में भी नाकेबंदी कर आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया परंतु पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। फायरिंग किस हथियार से की गई अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है परंतु माना जा रहा है कि पिस्टल या रिवॉल्वर जैसे छोटे हथियार से यह फायरिंग की गई है। पुलिस कट्टे के उपयोग की संभावना को भी नकार नहीं रही है।
No comments