Chamba: परीक्षाओंं को लेकर बच्चों पर बेवजह न डालें दबाव, फायदेमंद रहेंगे ये टिप्स

चंबा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी और दसवीं की 17 फरवरी से शुरु हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में तनाव पैदा हो जाता है। अभिभावक विद्यार्थियों पर लगातार पढ़ाई करने का दबाव बनाते हैं, इन सब परेशानियों को देखते हुए बोर्ड ने टेली काउंसलिंग के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी 1800118004 टोल फ्री नंबर पर विद्यार्थी व अभिभावक सुबह आठ से रात आठ बजे तक कॉल करके सहायता, गाइडेंस व टिप्स ले सकते हैं।
उधर, बोर्ड ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे बच्चों को परीक्षा और उसके नतीजे को लेकर प्रेशर न डालें, बल्कि उनकी परीक्षाओं को लेकर की जाने वाली रिवीजन पर टाइम टेबल तैयार करें और अगर उन्हें कोई समस्या आती है तो उसमें मदद करें। उधर डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा के प्रधानाचार्य अशोक गुलेरिया ने बताया कि बच्चों को परीक्षा की बेहतर तैयारी करने के लिए बोर्ड द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिसका विद्यार्थी भरपूर लाभ उठा रहे हैं। वहीं अभिभावकों ने सीबीएसइ के इस फैसले की सराहना की है।
कैसे पूछना है सवाल
सबसे पहले टोल फ्री नंबर 1800118004 पर डायल करें। आवाज आती है, वेलकम टू सीबीएसइ हेल्पलाइन, क्या क्वेरी है? उसके बाद बोर्ड परीक्षार्थी अपना सवाल पूछ सकते हैं, सवाल जिस तरह का होगा, उस तरह के काउंसलर के पास फोन ट्रांसफर किया जाएगा। विद्यार्थियों ने अपनी शंका का समाधान किया। चंबा के सुराड़ा निवासी शिवम ने बताया कि, मैं टाइम मैनेजमेंट को लेकर टेंशन में था। हेल्पलाइन नंबर पर बात करने के बाद तनाव दूर हो गया।
कैसे सवाल पूछ सकते हैं विद्यार्थी
हेल्पलाइन नंबर पर परीक्षार्थी पढ़ाई से संबंधित परेशानी, परीक्षा स्ट्रेस या पारिवारिक परेशानी के कारण पढ़ाई पर असर बारे में बात कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन अभिभावक से भी बात करती है। हेल्पलाइन नंबर सुविधा सुबह आठ से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। हेल्पलाइन नंबर पर 10वीं व 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थी सवाल पूछ सकते हैं। स्टूडेंट्स चाहे तो अपनी पहचान गुप्त रखते हुए भी बात कर सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए टिप्स
- अच्छे से तैयारी करने के लिए रिवीजन टाइम का प्लान बनाएं।
- टाइम टेबल तैयार करके उसके अनुसार ही पढ़ाई करें।
- लगातार पढ़ने से होने वाली बोरियत दूर करने के लिए टीवी देख सकते हैं।
- लगातार पढ़ने के चक्कर में आहार लेना न भूले, पौष्टिक आहार लें।
अभिभावक अपनाएं ये टिप्स
- बच्चे पर हर समय पढऩे का दबाव न डालें ओर न ही डांटे।
- बच्चों की पढ़ाई में पूरी सहायता करें।
- असफलताओं का कभी जिक्र न करें।
- बच्चे की समस्याओं को ध्यान में रखे और उन्हें समझ।
- बच्चे का आत्मविश्वास बनाए रखे, खासकर परीक्षा ठीक न होने, कम
10वीं और 12वीं की परीक्षा से पहले ही दिखी लापरवाही, चिंता में 9 लाख छात्र छात्रा
No comments