Recent Posts

Breaking News

Una: गगरेट और अम्ब में दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

Image result for images of heroine drug

ऊना : जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने लगभग चार ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह के नेतृत्व में लगाए गए नाके के दौरान होशियारपुर की ओर से आ रही कार को रोका गया तो कार के बीच छिपाकर रखा गया 1.53 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने कार चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपित का दूसरा सहयोगी मौके से फरार हो गया।

दूसरे मामले में अम्ब पुलिस ने स्वां नदी के तट पर एक युवक के कब्जे से 2.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना प्रभारी अम्ब के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

इससे पहले पुलिस ने हरोली और मैहतपुर क्षेत्र में भी चिट्टे के साथ कुछ आरोपितों को पकड़ा था। इसमें कुछ लोग पंजाब के थे। यह भी पता चला है कि कुछ ऐसे भी युवक पुलिस के हाथ चढ़ रहे हैं जो इस नशे की चपेट में हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने चिट्टे के दो मामले पकड़ में आने की पुष्टि की है।

No comments