Recent Posts

Breaking News

Chamba: चुराह घाटी के चांजू नाले में बाइक गिरी, दो लोग पानी के तेज बहाव में बहे

चुराह घाटी के चांजू नाले में बाइक गिरी, दो लोग पानी के तेज बहाव में बहे Chamba News

तीसा। जिला चंबा की चुराह घाटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चुराह घाटी के चांजू नाला में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर चांजू नाले में गिर गई। बाइक पर सवार दो लोग चांजू नाला में बह गए हैं, जिनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बताया जा रहा है कि नकरोड़ के समीप चांजू नाला में दो लोग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अचानक बाइक स्किड हुई और चांजू नाला में गिर गई। बताया जा रहा है जसोरगढ़ के गांव जगरा से रिंकू और चंदड़ी निवासी मोती राम बाइक पर सवार थे। नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई है। नाले में बहे दोनों लोगों को ढूंढा जा रहा है।

No comments