Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा विशाल

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा विशाल

हमीरपुर : राज्यस्तरीय पुरुष व महिला कबड्डी टीम रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेगी। अंडर-20 आयु वर्ग की टीमों के लिए कोचिग कैंप जिला बिलासपुर में आयोजित किया। पुरुष कबड्डी टीम में पहली बार चयनित विशाल पटियाल पुत्र नरेंद्र पटियाल उत्साहित हैं। विशाल बड़सर उपमंडल के समैला निवासी हैं।

विशाल को दो साल तक पूर्ण सिंह कटोच ने प्रशिक्षण दिया है। विशाल जमा दो में पढ़ रहा है। उसने रोहड़ू में हुई राज्यस्तरीय स्पर्धा शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्ण कटोच ने विशाल को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह शानदार प्रदर्शन करेगा।


No comments