Recent Posts

Breaking News

Una: ऊना में याद किए गए पुलवामा आतंकी हमले के शहीद, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

the martyrs of the pulwama terror attack remembered

ऊना: 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों से भरी बस पर हमला कर दिया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस दौरान डीसी ऊना संदीप कुमार, एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि भेंट कर शहीदों को याद किया। डीसी ऊना संदीप कुमार और एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीर जवानों की बदौलत ही हम देश में सुरक्षित महसूस करते है। उन्होंने कहा कि देश सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को हमे सदा याद रखना चाहिए।

No comments