Chamba: तेलका स्कूल के स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर

तेलका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका की एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को एकदिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्रिंसीपल प्रेमराज चौहान के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी अजय कुमार व महिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता देवी की देख-रेख में आयोजित केंप के दौरान स्वयंसेवियों ने पाठशाला परिसर और खेल मैदान के इर्द-गिर्द बिखरे कूड़े-कर्कट को एकत्रित कर ठिकाने लगाया।
इस दौरान स्वयंसेवियों ने पाठशाला परिसर को पूरी तरह चकाचक किया। एनएसएस प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पाठशाला में छुट्टियों के चलते परिसर में बिखरे कूड़े-कर्कट को एकत्रित कर उचित निपटान को लेकर केंप का आयोजन किया गया। इस केंप में स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए श्रमदान दिया
No comments