Recent Posts

Breaking News

Chamba: ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक की मौत एक गंभीर

chuvadi road accident one death

चुवाड़ी: चुवाड़ी-त्रिमथ मार्ग पर सुदली चौक के पास एक बाइक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 27 वर्षीय बाइक चालक विकास पुत्र केवल सिंह निवासी जसरूंड की मौत हो गई है। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह पुत्र घटोत सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय नागरिक अस्पताल में लाया गया।

यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह दोनों चुवाड़ी से अपने घर जा रहे थे। सुदली चौक के पास पहुंचे तो यह हादसा हो गया। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 10 हजार व घायल के परिजनों को 5 हजार रुपए राहत राशि प्रदान की गई। मामले की पुष्टि एसएचओ चुवाड़ी रोहित कुमार ने की है।

No comments