Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: जोल से वाया धबड़ियाना सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

जोल से वाया धबड़ियाना सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

हमीरपुर : बड़सर उपमंडल के जोल से वाया धबड़ियाना-गारली सड़क की हालत खस्ता है। सड़क में पड़े बड़े-बड़े गड्ढे हादसे का कारण बन सकते हैं। हालत ये है कि सड़क की बजरी तक उखड़ चुकी है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों के अनुसार कुछ समय पहले सड़क को पक्का गया था, लेकिन अच्छी गुणवत्ता न होने के कारण बजरी तक उखड़ चुकी है। यही नहीं, उपमंडल की दूसरी सड़कों की हालत भी खराब है। जोल से वाया धबड़ियाना-गारली सड़क की हालत अधिक खराब है। सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कुछ दोपहिया वाहन चालक बजरी के कारण गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों सतीश शर्मा, प्रकाश चंद का कहना है कि सड़क को कुछ माह पहले ही दुरुस्त किया था, लेकिन सही गुणवत्ता वाला मैटीरियल न होने के कारण सड़क उखड़ चुकी है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार से सड़क जल्द ठीक करने की गुहार लगाई है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिशाषी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। कुछ स्पॉट पर विभाग ने काम करवाना शुरू कर दिया है। उन्होंने माना सड़कों की हालत दयनीय हुई है, लेकिन विभाग की ओर से सड़कों के निर्माण कार्य व रखरखाव बेहतर तरीके से शुरू किया है।

No comments