Chamba: सूही मेले से पहले किया जाए सड़क का निर्माण

सूही माता मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण मेले से पहले करवाने की मांग उठी है। जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के प्रधान चंद्र सहगल ने की। प्रधान ने कहा कि सड़क के लिए सरकार से राशि भी आ चुकी है। उक्त सड़क के निर्माण के लिए आज से पहले किसी ने नहीं सोचा। यह सूही माता की कुर्बानी का ही नतीजा है कि चंबा शहर में पीने का पानी उपलब्ध हुआ है।
काउंसिल के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने सदर विधायक से मांग करते हुए कहा कि सूही माता के लिए बनने वाली सड़क का निर्माण सूही मेले से पहले करवाया जाए, ताकि, इस बार मेले में आने वाले लोगों को समाधी स्थल तक पहुंचने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा पार्किग निर्माण के लिए भी धनराशि मंजूर होने पर सदर विधायक का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में वर्तमान समय में पार्किग के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है,ऐसे में वाहन चालकों को वाहन सड़क किनारे ही खड़े करने पड़ रहे हैं। ऐसे में पार्किग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, काउंसिल के सदस्यों ने बालू से सुलतानपुर होते हुए पुराने बस अड्डे के लिए एचआरटीसी से टैक्सी
सेवा उपलब्ध करवाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि बालू से सुलतानपुर होते हुए पुराने बस अड्डे के लिए राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाई जाती है तो बालू की ओर से आने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। बैठक में गुरमुख सिंह बेदी, एसके नैयर, सुरिद्र चौणा, हमिद्र सेन, परवीन, विश्वा महाजन, मुकेश, ग्रोवर सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
–– ADVERTISEMENT ––
No comments