Recent Posts

Breaking News

Chamba: साइकिल ट्रैकिग अभियान सेना भर्ती के लिए युवाओं को करेगा प्रेरित

साइकिल ट्रैकिग अभियान सेना भर्ती के लिए युवाओं को करेगा प्रेरित

सेना की दाह डिविजन के अधीन प्रबल चौदह यूनिट के साइकिल ट्रैकिंग भियान दल को दाह के जनरल ऑफिसर कमांडिग मेजर जनरल पदम सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर पालमपुर से उधमपुर के लिए रवाना किया। इस अभियान में स्थानीय लोगों में सेना के प्रति सदभाव उत्पन्न करना, वीर नारियों को सेना की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना व स्थानीय युवाओं को सेना में सेवा के लिए प्रेरित करना है।

यह अभियान हिमाचल प्रदेश के पालमपुर, चंबा, चुवाड़ी, जोत आदि क्षेत्रों के दुर्गम व विषम परिस्थितियों वाले रास्तों से गुजरता हुआ लगभग पांच सौ किलोमीटर दूरी को सात दिन में पूरा करेगा। अभियान दल अपने मार्ग को अधिकांश साइकिल पर ही पूरा करेगा, जिसमें जोत से चंबा तक की ट्रैकिग भी शामिल है। दल के सदस्य पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर रहते हुए 12 फरवरी को उधमपुर पहुंचेंगे, जहां कि अभियान का समापन होगा।

No comments