Chamba: डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दें ग्रामीण

चंबा – भारतीय स्टेट बैंक के बिजनेस फैसिलिरेटर मनजीत सिंह जसरोटिया व मैहला शाखा द्वारा संयुक्त रुप से मैहला गांव में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि बैंकिंग लेन-देन को सरल बनाने हेतु, नेट बैंकिंग, ग्रीन चैनल कांउटर, एटीएम डेबिट कार्ड, स्वयम मशीन, योनो कैश की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके बारे में ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है।
शिविर में मनजीत सिंह जसरोटिया ने बताया कि कम जनसंख्या वाले गांवों में ग्राहक मित्र केंद्र कार्य कर रहे हैं, जिनमें वायोमेट्रिक पद्धति से बैंक खातों से आहरण की सुविधा है तथा अन्य ग्राहकों के खाता में जमा व ट्रांसफर भी निःशुल्क किया जाता है। चंबा जिला को डिजिटल बनाने में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है। इस शिविर में दिनेश कुमार, करनैल सिंह, नेक राम, चंद्र कांत, पंकज कुमार तथा मैहला गांव के उप-प्रधान मनोज जसरोटिया भी उपस्थित थे।
No comments