Recent Posts

Breaking News

Chamba: शिव शक्ति कमेटी ने चन्हौता के ग्रामीणों की जानी समस्याए, लोगों की मांगों को मंच पर रखने का भी दिया आश्वासन


भरमौर – शिवभूमि सेवा दल कमेटी खड़ामुख ने क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाया है। इसके तहत गुरुवार को सेवा दल के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत चन्हौता पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। सेवा दल के सदस्यों ने ग्रामीणों को संगठित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा भी की। उन्होंने साथ ही गो-संर्वधन में अपना अहम योगदान देने के लिए भी सेवा दल ने ग्रामीणों को प्रेरित किया। इसके अलावा यहां चल रहे जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के समक्ष ग्रामीणों की मांगों को रखने का भरोसा शिवभूमि सेवा दल ने दिया है। 

जनजागरण अभियान के तहत शिवभूमि सेवा दल कमेटी खड़ामुख ने गुरुवार को ग्राम पंचायत चन्हौता में ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। बैठक में शिवभूमि सेवा दल के महासचिव बाली राम, उपाध्यक्ष योगराज व सदस्यों में अनिल कुमार, अजय कुमार व सुरजीत मौजूद रहे। कमेटी का कहना है कि संगठन प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों में जनजागरण अभियान चलाकर उनकी समस्याओं व मांगों को जान रहा है। इसके बाद इन मांगों को कंपनी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के समक्ष संगठन रखेगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने लोगों के स्वास्थ्य जांच हेतु मोबाइल यूनिट वैन चलाने की मांग रखी। वहीं, पंचायत के दिव्यांग व निर्धन परिवारों के जीवनयापन के लिए पेंशन की व्यवस्था करने, पंचायत के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने समेत जुआ और शुकराह रोड़ के निर्माण कार्य को चलाने की मांगों को रखा। 

ग्रामीणों ने अवगत करवाया कि करीब एक वर्ष से चन्हौता के लिए बस सेवा भी नहीं मिल पा रही है। जिस पर शिवभूमि सेवा दल ने उनकी मांगों को पूरी करवाने के लिए मामला उचित मंच पर रखने का आश्वासन दिया है। संगठन का कहना है कि वह जनजागरण अभियान के तहत मुख्य तौर पर गो-संवर्द्धन विषय पर फोकस कर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे है।

No comments