Recent Posts

Breaking News

Kangra: पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शिमला में तिरंगा यात्रा निकालकर याद की कुर्बानी

पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शिमला में तिरंगा यात्रा निकालकर याद की कुर्बानी

धर्मशाला। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रदेशभर में शहीदों को प्रणाम किया गया। 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में कांगड़ा के शहीद तिलक राज समेत 44 जवानों को शहादत मिली थी। प्रदेशभर के कॉलेजों में वेलेंटाइन-डे की बजाय शहीदी दिवस मनाया गया। शिमला में एबीवीपी की ओर से 150 फीट लंबी तिरंगा के साथ यात्रा निकाली गई व शहीदों को याद किया गया।


धर्मशाला में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते कॉलेज स्‍टाफ के सदस्‍य।

राजकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय धर्मशाला और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार कैंपस में शुक्रवार को शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। धर्मशाला महाविद्यालय में सुबह 10 बजे एबीवीपी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में विद्यार्थियों ने मिड टर्म परीक्षा देने से पूर्व शहीदों को कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर याद किया।


राजकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय धर्मशाला के परिसर में कक्षा लगाने के बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते विद्यार्थी।

इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार कैंपस में भी श्रद्धांजलि समारोह हुआ, इसमें प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा आज हम देश में सुरक्षित हैं, तो इसके पीछे हजारों जवानों की शहादत है। हमारे जवान देश की रक्षा में दिन रात बॉर्डर पर अपनी जान की परवाह किए बगैर डटे हैं।




संजौली कॉलेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संजौली महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली। जिला संयोजक सचिन ने बताया पिछले वर्ष 14 फरवरी का वो काला दिन जिस दिन हमारे देश के 44 जवान एक ही पल में हमे छोड़कर अलविदा कह गए थे। उस ही कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला के संजौली महाविद्यालय में आज एक वर्ष पूर्ण होने पर वीर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। वीर शहीदों के शहादत के सम्मान में करीब 150 फीट का तिरंगा यात्रा संजौली महाविद्यालय से लेकर संजौली चौक तक निकाली गई, जिसमें लगभग 362 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी।


No comments