Recent Posts

Breaking News

Himachal: शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक, पुलिस तक पहुंचा मामला

सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक हो गई है। जानकारी के अनुसार उच्चतर शिक्षा उप निदेशक कार्यालय नाहन में वेबसाइट हैक होने से विभागीय काम रुक गए हैं। वेबसाइट हैक होने के बाद उच्चतर शिक्षा उप निदेशक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की। इसके बाद साइबर सेल की टीम कार्यालय पहुंची।

टीम कार्यालय में मौजूद विभागीय कंप्यूटरों को खंगाल रही है।  उच्चतर शिक्षा उप निदेशक नाहन दिलवर जीत सिंह ने वेबसाइट हैक होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत की गई है और साइबर सेल की टीम मौके पर छानबीन कर रही है। 

No comments