Hamirpur: न्यू शॉपिंग कांप्लेक्स में खुली सूरज स्वीट्स शॉप

हमीरपुर – बस स्टैंड के सामने बने न्यू शॉपिंग कांप्लेक्स में खुले नए सूरज स्वीटस के शोरूम का विधिवत उद्घाटन हो गया। सूरज स्वीट के मालिक अशोक धमीजा की माता रेश्मा धमीजा व उनकी पौत्री प्रियंका धमीजा ने एक साधारण पारिवारिक समारोह के बीच यह उद्घाटन किया। इस दौरान कंपनी के एमडी अशोक धमीजा व उनके दोनों प्रबंधक व सह प्रबंधक बेटे अरुण व तरुण धमीजा के साथ सूरज स्वीट्स कंपनी के अन्य कर्मचार भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सूरज स्वीट्स का यह शोरूम पहले बस अड्डे के सामने अवैध घोषित हो चुकी खोखा मार्केट में स्थापित था।
इसे सबसे पहले सूरज स्वीट्स ने अब शिफ्ट करके खोखा मार्केट के ठीक पीछे स्थापित किया है। सरकार की ओर से अब उन्हें न्यू शॉपिंग कांप्लेक्स में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नई दुकान अलॉट हुई है। सूरज स्वीट्स के बेहतरीन खाद्य उत्पाद आज के दौर में शहर में सबसे प्रचलित उत्पाद बन चुके हैं। अपने बेहतरीन उत्पादों के लिए शहर के भीतर व बाहर बेहतरीन होम डिलीवरी के कारण भी सूरज स्वीटस ने काफी ख्याति प्राप्त की है। सूरज स्वीट के एमडी अशोक धमीजा का कहना है कि जिलावासियों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पाद मुहैया करवाना व सरकार के हर कदम में सहयोग करना हमारी प्राथमिकता में शुमार है।
No comments