Kangra: कार ने ठोंकी स्कूटी, सवार की मौत

ठाकुरद्वारा – थाना डमटाल की सीमा से सटे जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पंजाब एरिया में पड़ते गांव कौंतलपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक के भाई प्रह्लाद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई ओंकार सिंह पुत्र अंचल सिंह निवासी कौंतलपुर अपने गांव से नंगलभूर की ओर जा रहा था तो उसी वक्त मुकेरियां की साइड से एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार को काफी दूर तक घसीटते ले गई, जिस कारण व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । मृतक की पहचान ओंकार सिंह पुत्र अचल सिंह निवासी कौंतलपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
No comments