Hamirpur: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गौरव और मुस्कान प्रथम

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की राजकीय आदर्श पाठशाला भरेड़ी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल क्लस्टर के 17 स्कूलों में से 16 स्कूलों के 50 छात्रों ने भाग लिया। सीनियर सेकेंडरी विंग के 6, हायर विंग के 12 और ऐलीमेंटरी विंग के 32 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रधानाचार्य आरसी ठाकुर ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें सामान्य ज्ञान के साथ प्रतियोगिता की भावना भी आती है। प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी विंग में प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के गौरव और मुस्कान, द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी के अमित व विशाल रहे। हाई सेक्शन में प्रथम राजकीय उच्च विद्यालय धमरोल के शालिनी व हर्ष धीमान, द्वितीय खुशबू और कुनाल ठाकुर रहे। ऐलीमेंटरी सेक्शन में प्रथम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरेड़ी की अंशिका, यशमिता और द्वितीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी के सिमरन व आदित्य रहे। इस मौके पर हरि दास, राजीव शर्मा, चंद्रपाल, राजेंद्र ठाकुर, ओम चंद, मनोहर लाल, अंजू, पुष्पा, कुलदीप, शकुंतला, जसविंदर सिंधु, रविंद्र, मदन, वीरेंद्र इत्यादि अध्यापकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
No comments