Kangra: डाडासीबा में युवक की संदिग्ध मौत
डाडासीबा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी डाडासीबा के गांव स्वाणा में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार विशाल शर्मा (39) सुरेंद्र कुमार गांव स्वाणा अपनी बीमारी के चलते मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी के अनुसार बुधवार शाम चार बजे उसका पति कमरे में सोने चला गया था।
मगर जब वह करीब छह बजे कमरे में गई तो उसका पति बेहोशी की हालत में था। इसके बाद उसने लोगों को इकट्ठा किया और उसे तत्काल सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ले गए। मगर वहां उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी डाडासीबा चिरंजी लाल ने बताया कि उन्हें पुलिस थाना भरवाईं से इस घटना के बारे में सूचना मिली थी। इस पर वह जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे थे। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments