Recent Posts

Breaking News

Mandi: कोरोना का खौ़फ : मंडी, हमीरपुर में 22 लोग ट्रैक


मंडी – कोरोना वायरस के खौ़फ के बाद चीन से लौटे 11 छात्र-छात्राएं तो मंडी जिला में अपने घरों में पहुंच गए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। जिला के इन 11 युवाओं में से सात को विभाग ने उनके घरों में टे्रस कर उनकी स्वास्थ्य जांच भी कर ली है, जबकि चार से संपर्क नहीं हो सका है। जिन सात युवाओं को विभाग ने टे्रस किया है, उनकी अब 28 दिनों तक जांच की जाएगी। जबकि 15 दिनों तक इन सभी के घर से निकलने पर भी पांबदी लगा दी गई है। घर में सबको अलग रखा गया है।

विभाग ने संबंधित बीएमओ और पुलिस थानों को भी सूची भेज कर इनकी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं, वहीं दिन में दो बार एएनएम द्वारा इन सबकी जांच भी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में दो एंबुलेंस आईजीएमसी व पीजीआई के लिए स्टैंडबाई रखी गई हैं। हालंकि अब तक इन सात युवाआें में किसी में भी ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार अब अगले 28 दिनों तक इन सबकी जांच की जाएगी।  यह सभी तीन जनवरी से लेकर 29 जनवरी के बीच हिमाचल पहुंचे हैं। इनमें से पांच युवा तो ऐसे हैं,जो कि 28 और 29 जनवरी को भारत आए हैं। लोटे छात्र छात्राआें में पांच युवक और छह युवतियां हैं। यह युवा मंडी जिला के रत्ती, रौहांडा, कोटली, लड़भड़ोल और बलद्वाड़ा स्वास्थ्य ब्लॉक के तहत आते हैं।

No comments