Recent Posts

Breaking News

Shimla: प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति केरल प्रवास पर


शिमला — हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति इन दिनों केरल राज्य के अध्ययन प्रवास पर है। समिति ने गुरुवार को केरल राज्य के वायनाड जिले में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान समिति ने उपस्थित अधिकारियों द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में विशेषकर ईको टूरिज्म एवं आयुर्वेद पर समिति के सदस्यों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। 

समिति के सदस्यों के साथ इन विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। समिति ने वायनाड जिले में गर्ल्स स्टूडेंट के लिए ट्राइबल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में बच्चों की दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं/ गतिविधियों का भी अवलोकन किया। गौरतलब है कि समिति में सभापति रमेश चंद ध्वाला, जगत सिंह नेगी, विनोद कुमार, राजेंद्र राणा, नरेंद्र ठाकुर, जिया लाल, आशीष बुटेल, प्रकाश राणा तथा समिति अधिकारी राकेश ठाकुर शामिल हैं

No comments