Himachal: मान गए मंजुला, राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजीं भाषा अध्यापक

नवोदय क्रांति परिवार भारत द्वारा अमृतसर स्थित नेशनल अकादमी ऑफ फाइन आट्र्स में आयोजित दूसरी वार्षिक संगोष्ठी में हिमाचल के 20 शिक्षकों ने प्रतिभा का दम दिखाया। संगोष्ठी में देश भर के शिक्षकों ने भाग लिया। संगोष्ठी में मंडी जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरतो में भाषा अध्यापक के पद पर कार्यरत मंजुला वर्मा को राज्य स्तरीय शिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर अधारित प्रस्तुति में प्रबंधन और बच्चों द्वारा निर्मित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी में कांगड़ा से सुनील धीमान, सिरमौर से नीरज रमौल, कुल्लू से सचिन सूद, चंबा से युद्धवीर और जीवन, बिलासपुर से मीना शर्मा, मंडी से मंजुला वर्मा, कुल्लू से लता सेन,बिलासपुर से परमजीत, बाल कृष्ण, दीप कुमार, अवनीश, सोलन से कैलाश, मंडी से नर्वदा, कुमारी भारती और सुनीता देवी शामिल रहे। मंजुला वर्मा ने इस अवार्ड के लिए सभी सहयोगी अध्यापकों, प्रधानाचार्य हिम्मती देवी और विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान साजू राम का आभार व्यक्त किया है।
No comments