Kangra: सुनील राणा के तीन गीतों की लड़ी ढंडगुल्लु रिलीज

धर्मशाला – हिमाचल के गद्दियाली नाटी किंग सुनील राणा अब ढंडगुल्लु में तीन गीतों की लड़ी से धमाल मचाएंगे। लोक गायक सुनील राणा के नए गीत ढंडगुल्लू को शैफर्ड हारमनी चैनल पर एसडीएम धर्मशाला डा. हरीश गज्जू व अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में लांच किया। गद्दियाली लोक संस्कृति पर आयोजित संगोष्ठी के मौके पर एलबम को रिलीज किया गया है।
इसमें सुनील ने हिमाचल की पुरानी खेलों को वीडियो में खूबसूरती से दिखाते हुए ढंडगुल्लू, भाई साहब जी केलांग सेला व प्यारूया गीत को शामिल किया गया है। प्रोडयूसर डॉली राणा हिंयूरी, म्यूजिक सुरेंद्र नेगी, डायरेक्टर अंकज भारद्वाज व सुनील राणा, डीओपी मनू जम्वाल, कोरियोग्रॉफी अमन राजपूत, प्रोडक्शन कंट्रोलर अरुण राणा, एडिटिंग स्टूडियो अंकज व अस्सिटेंट डायरेक्टर आशीष भारद्वाज रहे हैं। इसमें फीमेल मॉडल के रूप में मिस डायनेमिक गद्दी चुनी गई श्वेता ठाकुर को मौका प्रदान किया गया है।
No comments