Una: आपका एक वोट… और विनोद कुमार बेस्ट एक्टर

ऊना – हिमाचली गबरू विनोद कुमार की पंजाबी फिल्म ‘युद्ध दा अंत’ पीटीसी बॉक्स आफिस डिजिटल फिल्म फेस्टिवल एंड अवार्ड 2020 के लिए चयनित हुई है। इसमें बेहतरीन एक्टर के तौर पर हिमाचल के विनोद कुमार का नाम नॉमिनेट हुआ है। विनोद कुमार ने छह बेस्ट एक्टर्ज में अपना स्थान बनाया है और अब उन्हें पब्लिक के सहयोग की जरूरत है। आपका एक कीमती वोट विनोद कुमार को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिलवा सकता है। पीटीसी ग्रुप ने फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग पर छह एक्टर्ज का चयन किया है।
इसमें प्रदेश के प्रतिभावान एक्टर विनोद कुमार का नाम भी शामिल है, जो कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। विनोद कुमार हरोली विधानसभा के रहने वाले हैं और अभी तक 80 के करीब नाटक तथा चार हिट पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका जन्म 19 सितंबर, 1973 को बालीवाल गांव में हुआ था। एक्टिंग में विनोद कुमार ने सबसे पहले वर्ष 1998 में पंजाबी नाटक ‘लोहे दा पुत’ से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में विनोद कुमार डायरेक्टर व एक्टर के तौर पर विशेष पहचान बना चुके हैं।
ऐसे करें वोट
सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर पीटीसी प्ले ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद इस ऐप पर साइन-अप पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने पर ऐप में डिजिटल फिल्म फेस्टिवल एंड अवार्ड पर जाएं। इसमें बेस्ट एक्टर का ऑपशन दबाएं और बेस्ट एक्टर को वोट करें।
No comments