Recent Posts

Breaking News

Himachal: गुड़िया के माता-पिता को अभी नहीं मिला न्याय, अब तो बार-बार कहते शर्त आती है: सिंघा

विधायक राकेश सिंघा(फाइल फोटो)

राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को माकपा विधायक राकेश सिंघा ने सरकार पर आरोपों की झड़ी लगी दी। कहा कि अब तो बार-बार कहते हुए शर्म आने लगी है। गुड़िया के मां-बाप को अभी न्याय नहीं मिला है। मामले में नए सिरे से जांच की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार जांच करने को तैयार नहीं है। सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निपटारा नहीं हो रहा है। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले की पंचायत का हवाला दिया और कहा कि शिकायत का कुछ नहीं हुआ। आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं।

विभागों में स्टाफ की भर्ती नहीं हो रही है। स्वास्थ्य महकमे में फार्मासिस्ट के 48 फीसदी पद रिक्त हैं। टेक्नीशियन के 69 फीसदी, आपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 66 फीसदी, स्टाफ नर्सों के 29 फीसदी, मेल और फीमेल हेल्थ वर्करों के 32 फीसदी, डॉक्टरों के 30 फीसदी पद रिक्त हैं। पंप आपरेटरों के 80 और पीटरों के 28 फीसदी, बिजली बोर्ड में जेई के 64 फीसदी पद खाली हैं। बर्फबारी के चलते महीनों लोगों के घरों में लाइट नहीं आती है। इस पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा - सिंघा जी आंकड़े कहां से लाए हैं? सिंघा बोले - अगर यह आंकड़े गलत हैं तो मेरे खिलाफ आप प्रिवलेज मोशन लेकर आएं। 

No comments