Recent Posts

Breaking News

Himachal: हिमाचल में डिपो होल्डरों को एक साथ गोदामों से उठाना होगा राशन

फाइल फोटो

सार
  • डिपो होल्डरों को एक साथ गोदामों से उठाना होगा राशन
  • राशन नहीं उठाने पर डिपो होल्डर का लाइसेंस रद्द होगा
  • सरकार ने सस्ते राशन के टेंडर 3 और 6 महीने के किए
  • उपभोक्ताओं को बार-बार डिपो के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

विस्तार

हिमाचल के डिपो होल्डर अब गोदामों से टुकड़ों में राशन नहीं उठा सकेंगे। उपभोक्ताओं को एक साथ सारा राशन मिले, इसके लिए सरकार ने डिपोधारकों को गोदामों से एकसाथ राशन उठाने के निर्देश दिए हैं। अगर डिपो होल्डर राशन नहीं उठाते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द कर दूसरे व्यक्ति को डिपो देने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। सरकार को सूचना मिली है कि डिपो होल्डर एकसाथ गोदामों से राशन नहीं उठाते हैं। पूछने पर तर्क दिया जाता है कि सप्लाई नहीं आई है। 

सरकार ने सस्ते राशन के टेंडर 3 और 6 महीने के किए हैं। सप्लायर एडवांस में गोदामों में राशन की सप्लाई भेज रहा है। डिपो होल्डर के पास एकसाथ राशन उठाने के पैसे न होने से टुकड़ों में राशन उठाया जा रहा है। पैसे इकट्ठा होने की स्थिति में राशन की सप्लाई का ऑर्डर किया जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को एकसाथ सारा राशन नहीं मिल रहा है। सरकार ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह सारे राशन का इंडेंट काटें। ऐसी स्थिति में डिपो होल्डर को एक साथ राशन उठाना ही पड़ेगा। 

हिमाचल के उपभोक्ताओं को बार-बार डिपो के चक्कर काटने से छुटकारा दिलाने को एकसाथ सारा सामान उठाने के निर्देश दिए हैं, जो डिपो होल्डर एकसाथ राशन नहीं उठाएगा, उससे जवाब तलबी होगी।

  - अमिताभ अवस्थी, सचिव खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग

No comments