Recent Posts

Breaking News

Kangra: कोरोना का खौफ ! चीन और अन्य प्रभावित क्षेत्रों से लौटे कांगड़ा जिले के आठ लोग

कोरोना वायरस

हिमाचल के लोग कोरोना वायरस को लेकर भयभीत हैं।  चीन से 8 लोग अपने घर कांगड़ा पहुंचे हैं। इन्होंने 104 नंबर पर फोन कर सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं की गुहार लगाई है। विभाग ने सभी का चैकअप कर उनके घर में ही 14 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा है। परिवार और अन्य परिजनों से इन्हें न मिलने की हिदायत दी गई है। चीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से 179 लोग लौटे हैं। इनमें कांगड़ा के 8 नए लोग शामिल है। चीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से लौटे 93 लोगों के 28 दिन ऑब्जर्वेशन का समय पूरा हो गया है।

इन्हें लोगों से मिलने की हिदायत दी गई। 86 लोगों को अभी भी ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ लगातार चल रही बातचीत से प्रदेश सरकार को पता चला है कि चीन में कोरोना से पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में हिमाचल का एक छात्र 19 फरवरी तक हिमाचल को सौंप दिया जाएगा। यह छात्र आईटीबीपी कैंपस में है। उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

सूची में 8 लोगों की इजाफा हुआ है। इन लोगों ने सरकार को सूचित किया कि वह भी चीन गए थे, ऐसे में इन्हें ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। ऑब्जर्वेशन पर रखे कुछ लोगों को 28 दिन से ज्यादा समय हो गया है। अब उन्हें परिवार और लोगों से मिलने को कहा गया है।- विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री

No comments