Recent Posts

Breaking News

Kangra:दो बहनों का इकलौता भाई 22 साल की उम्र में शहीद, हिमाचल के जवान ने श्रीनगर में पाई शहादत

दो बहनों का इकलौता भाई 22 साल की उम्र में शहीद, हिमाचल के जवान ने श्रीनगर में पाई शहादत
Nayana Devi Soldier death हिमाचल प्रदेश का 22 व‍र्षीय जवान श्रीनगर में बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया।

नयना देवी। हिमाचल प्रदेश का 22 व‍र्षीय जवान श्रीनगर में बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह विधानसभा क्षेत्र नयना देवी की रोड़जामन पंचायत के चंगर तरसूह गांव का रहने वाला था। श्रीनगर के बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए मंगलवार देर रात शहीद हो गया।

बताया जा रहा है कि घटनास्‍थल पर बर्फ का बड़ा हिस्‍सा खिसक गया। करनैल सिंह हिमस्‍खलन की चपेट में आ गए। महज 22 साल की उम्र में करनैल सिंह देश के लिए शहीद हो गए। उन्‍होंने दो साल पहले ही सेना की वर्दी पहनी थी। बुधवार देर शाम परिवार को टेलीफोन कॉल के माध्यम से बेटे की शहादत की सूचना मिली। शहादत की खबर सुनते ही पंचायत समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर उठ गई।

करनैल सिंह की अभी शादी भी नहीं हुई थी, घर में माता पिता का इकलौता बेटा था। दो बहनें हैं, एक छोटी है और बड़ी बहन की शादी हो गई है। छोटी बहन घर में ही रहती है। माता पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे किसी से भी बात करने की हालत में भी नहीं है जब से पता चला है किसी ने पानी का घूंट तक नहीं पीया है।

परिवारिक सदस्य बलबीर सिंह ने बताया टेलीफोन के माध्यम से बुधवार शाम को पता लगा था। शहीद की पार्थिव देह वीरवार को या शुक्रवार सुबह घर पहुंचाई जाएगी। शहीद के रिश्‍तेदार व अन्‍य सगे संबंधी भी यह खबर सुनते ही उनके घर और दौड़ रहे हैं। रिश्‍तेदार शहीद के माता पिता व बहनों को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन इस वज्रपात से उभरना आसान नहीं है।

डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि रोडजामन पंचायत के चंगर तरसूह गांव का करनैल सिंह शहीद हो गए हैं। इसके अलावा अभी कोई सूचना प्राप्‍त नहीं हुई है।



No comments