Recent Posts

Breaking News

Kangra: सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे धर्मशाला, फसल विविधीकरण पर अंतरराष्‍ट्रीय कार्यशाला का किया आगाज

सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे धर्मशाला, फसल विविधीकरण पर अंतरराष्‍ट्रीय कार्यशाला का किया आगाज

धर्मशाला। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार सुबह धर्मशाला पहुंचे। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का स्‍थानीय नेताओं व जिला के मंत्रियों समेत विधायकों ने स्‍वागत किया। पुलिस मैदान धर्मशाला में सीएम का हेलीकॉप्‍टर लैंड किया। सीएम जयराम ठाकुर धर्मशाला में कृषि से संबंधित एक कार्यशाला का आगाज किया। इस कार्यशाला में देश विदेश से कृषि विज्ञानी भाग ले रहे हैं। जायका व कृषि विभाग की ओर से किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा पर फसलों के विविधीकरण के प्रभाव पर अंतरराष्‍ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री 12 फरवरी को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैजनाथ के विधायक मुल्‍खराज प्रेमी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम पपरोला में 8 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बने जेरेटिक रिसोर्स सेंटर का मुख्यमंत्री उदघाटन करेंगे।

No comments