Kangra: कार की टक्कर से बच्ची ने तोड़ा दम, बदहवास मां ने फोड़ लिया अपना सिर

माचल के कांगड़ा जिले के घुग्घर के नजदीक एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची नर्सरी में पढ़ती थी और गुरुवार को छुट्टी के बाद अपनी मां के साथ घर जा रही थी। उधर, बदहवास मां ने बिस्तर से अपना सिर फोड़ लिया। बच्ची की मौत का पता चलते ही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक मां ने बच्ची को हाथ से पकड़ रखा था। इसी बीच बच्ची को कार की टक्कर लग गई। घायल हुई बच्ची को पालमपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हर्षिता (4) पुत्री रणजीत निवासी चौकी स्पेक्ट्रम स्कूल में पढ़ती थी। जब मां और बेटी एशिया पैलेस के पास से जा रही थीं तो वहां से जा रही एक कार से टक्कर हो हुई। उधर, बच्ची की मौत का पता चलते ही मां ने अपना सिर बिस्तर पर दे मारा, जिससे उसके सिर में भी चोटें आई हैं। उनका बाद में इलाज किया गया। बच्ची की मौत का पता चलते ही चौकी गांव में सन्नाटा पसर गया।
उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि कार की टक्कर से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
No comments