Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: ड्राइविंग सीखते समय पहाड़ी से लुढ़की कार, बीएसएफ जवान समेत दो की मौत

Car rolled off hill while learning driving, two including BSF jawan killed

हिमाचल के हमीरपुर जिले के टौणीदेवी तहसील मुख्यालय के साथ लगते लोहाखर गांव में कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक गाड़ी सीख रहा था, जबकि दूसरा उसे गाड़ी सिखा रहा था। लोहाखर के पास अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी पहाड़ी से लुढ़क गई। इस दर्दनाक हादसे में न गाड़ी सीखने वाला बचा और न ही सिखाने वाला। किसी ने गाड़ी को पहाड़ी से गिरते देख लिया। इसके बाद लोगों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों को टौणीदेवी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुखदेव सिंह (60) निवासी ग्वारडू और संसार चंद (55) निवासी ग्वारडू की हादसेे में मौत हो गई। सुखदेव सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त थे। सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने कार ली। वहीं, गांव के संसार चंद उन्हें गाड़ी सीखा रहे थे। गाड़ी सीखने के चक्कर में ही वीरवार को लोहाखर के टिहरी मोड़ से गाड़ी लुढ़क गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

No comments