Recent Posts

Breaking News

Kangra: हम लेट हैं, पहले ही होना चाहिए था हवाई अड्डे का विस्तार



कांगड़ा। कागड़ा हवाई अड्डे का विस्तार प्रदेश का एक भावनात्मक मुद्दा है। हवाई अड्डा के विस्तार के लिए हम लेट हैं, हमारे पास पहले से ही एक बड़े स्तर का हवाई अड्डा होना चाहिए था। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के दोरे पर कहे। उन्होंने कहां कि हवाई अड्डा के बड़े होने से रोजग़ार के साधन बढ़ेंगे।

इससे जहां जिला कांगड़ा व चंबा को लाभ मिलेगा, वहीं पूरे प्रदेश में पर्यटक भी बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि हवाई अड्डा के विस्तार के बाद धर्मशाला, जिसका नाम पर्यंटक मानचित्र पर पूरे दुनिया में देखा जा सकता है, उसे और बढ़ावा मिलेगा।

No comments