Kangra: मेडिकल स्टोर पर छापे

गरली – पुलिस थाना देहरा प्रभारी अश्वनी शर्मा व उनकी टीम ने गुरुवार को अचानक ड्रग इंस्पेक्टर के साथ क्षेत्र भर में केमिस्ट की दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से तंबाकू तथा अन्य नशा बेचने वालों के खिलाफ औचक निरीक्षण किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने दवाइयों का रिकार्ड और अन्य दस्तावेज चेक किए। हालांकि टीम को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन पूरा दिन पुलिस की कड़ी कार्रवाई को देखते हुए मेडिकल स्टोर के मालिकों में हड़कंप रहा।
थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने केमिस्ट की दुकानों का निरीक्षण करते हुए दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित दवाइयां बिना डाक्टर की पर्ची के न बेचें। साथ ही एच वन रजिस्टर पूरी तरह अप टू डेट रखें। चैकिंग के दौरान कुछेक केमिस्ट की दुकानों में खामियां भी पाई गईं, लेकिन चेतावनी देकर जल्द सुधारने के आदेश दिए।
No comments