Recent Posts

Breaking News

Kangra: कोरोना वायरस से बचाव के दावे वाली तिब्बती दवा के प्रचार पर रोक

कोरोना वायरस

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से बचाव का दावा करने वाली वाली तिब्बती दवा के प्रचार पर रोक लगा दी है। इस संबंध में सीएमओ ने निर्वासित तिब्बत सरकार के चिकित्सा संस्थान को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने तिब्बती चिकित्सा संस्थान का दौरा भी किया। 

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जनता के बीच कोई भ्रांति न फैले, इसलिए यह आदेश जारी किए हैं। अभी इस दवा पर गहन वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत है। यह गोली निगलने के लिए नहीं, बल्कि सूंघने के लिए है।

तिब्बती चिकित्सा संस्थान ने इस साल जनवरी से लेकर अब तक कोरोना वायरस से बचाव का दावा करने वाली एक लाख से अधिक गोलियों का उत्पादन किया है। संस्थान के निदेशक टशी सेरिंग ने कहा कि संस्थान ने इस संबंध में कोई विज्ञापन या दावा नहीं किया है। 

No comments