Recent Posts

Breaking News

Hamirpur: सड़क हादसे में घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम

jawan injured in road accident

बड़सर: हिमाचल प्रदेश में एक जवान की मौत हो गई। मामला कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में ध्यानचंद नाम के जवान को गंभीर चोटें आई थी। जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसका शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। भोटा के नजदीक अग्धार पचांयत के करभेड गांव निवासी आसाम राइफल के जवान ध्यानचंद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं आसाम राइफल के जवानों ने ध्यानचंद को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा गांव ध्यानचंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। आसाम राइफल के जवानों ने हवा मे फायर कर जवान को अतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को विदाई दी। राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया और इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों में ने भी हिस्सा लिया।

No comments