Kangra: पंजाब और हिमाचल के युवकों ने आपस में की शादी, वीडियो वायरल

हिमाचल और पंजाब के दो युवकों ने आपस में शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी होने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपस में शादी करने वाले युवकों में एक कांगड़ा जिला के शाहपुर उपमंडल का रहने वाला है, जबकि दूसरा पंजाब के होशियापुर का निवासी है।
दोनों युवक हिमाचल से बाहर निजी कंपनी में काम करते हैं। वायरल वीडिया में साफ दिख रहा है कि शाहपुर के युवक की माता अपने बेटे को कह रही है कि उसने गांव में मजदूरी करके उसका पालन-पोषण किया है। वह यह गलत काम करके परिवार को शर्मिंदा न करें।
युवक की माता अपने बेटे के साथ दूसरे लड़के को भी खूब समझाने की कोशिश कर रही है कि वह उनके घर में बैठकर बड़े बुजुर्गों के परामर्श से सही कदम उठाए। युवक की मां वीडियो बना रहे व्यक्ति को पुलिस को फोन करने के लिए भी कहती है। वीडियो बना रहे व्यक्ति को युवक देख लेने की भी धमकी देते हैं, लेकिन दोनों युवकों ने लाचार मां की बातों को अनसुना कर दिया।
बेटे को मां ने पकड़ने की कोशिश भी की है, लेकिन दोनों युवक मां के कहे को अनसुना करके निकल गए हैं। दोनों लड़कों की दूल्हा व दूल्हन बनने की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी हेमराज ने कहा कि इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
No comments