Recent Posts

Breaking News

Kangra: जवाली के विकास को सेना मेडल


जवाली  – उपमंडल जवाली की पंचायत चलवाड़ा के मेजर विकास धीमान पुत्र अशोक धीमान को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है, जिससे अभिभावकों सहित इलाका में खुशी की लहर है। मेजर विकास धीमान को जनरल ऑफिसर कमांडिंग उत्तरी कमांड (उधमपुर) लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी द्वारा सेना मेडल से सम्मानित किया गया। मेजर विकास धीमान ने वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल में कार्यरत रहते हुए आतंकवादियों द्वारा हमला करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई व विशेष सर्च अभियान में 22 राष्ट्रीय राइफल द्वारा गठित दल का नेतृत्व करते हुए अपने अदम्य साहस व कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए भीष्म गोलाबारी के मध्य दो खूंखार आतंकवादियों को बिना किसी नुकसान के मार गिराया था। 

16 पंजाब रेजिमेंट के मेजर विकास धीमान को उनके अदम्य साहस व कुशल नेतृत्व के लिए सेना मेडल से अलंकृत किया गया। इस वीरता व सम्मान के लिए अभिभावकों सहित क्षेत्रवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए मेजर विकास धीमान व उसके परिवार को बधाई दी है। विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि वह स्वयं भी मेजर विकास धीमान को सम्मानित करेंगे।

No comments