Recent Posts

Breaking News

Kangra: धर्मशाला में खेला जाएगा भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच वन डे मैच


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा के नेतृत्व में सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 12 मार्च को भारत-साउथ अफ्रीका के बीच में होने वाली एकदिवसीय मैच के लिए आमंत्रित किया।
सुमित शर्मा ने सीएम को बताया कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से क्रिकेट का आधारभूत ढांचा में न सिर्फ धर्मशाला, बल्कि नादौन, बिलासपुर और शिमला के गुम्मा में व्यवस्थित किया गया है।

ऊना में राष्ट्रीय स्तर के मैचों के लिए तीन खेल मैदानों का निर्माण करने में भी एचपीसीए ने अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी हिमाचल का नाम चमकाने में सफल हुए हैं।

मुख्यमंत्री से प्रदेश में खेलों के विस्तार के लिए शिमला और मंडी में खेल के मैदान की संभावनाओं को ढूंढने के लिए सहयोग की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने भी मदद करने का आश्वासन दिया।

12 मार्च के मैच में पहुंचने के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने एचपीसीए के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की।

No comments