Recent Posts

Breaking News

Himachal: हिमाचल के स्‍कूलों में दूर होगी टीचर की कमी, भरे जाएंगे 1807 पद


राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। स्कूलों में शिक्षकों के 1807 पद भरने को मंजूरी दे दी है। इनमें 625 पद भाषा अध्यापक और 1182 पद शास्त्री के भरे जाएंगे। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्‍वाल की ओर से इस संबंध में सभी जिला उपनिदेशक को पत्र जारी कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इनमें 50 फीसद पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। 50 फीसद पद कमीशन के तहत भरे जाएंगे।

शिक्षा विभाग ने उपनिदेशकों को बैचवाइज आधार पर भर्ती की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्कूलों में पढ़ाई बाधित न हो। काफी समय के बाद इन दोनों वर्गों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। विभाग के निर्देशों में साफ है कि स्कूलों में खाली पद और एसएमसी शिक्षकों के स्थान पर इन्हें नियुक्ति दी जानी है।

किस जिले में भरे जाएंगे कितने पद जिला भाषा अध्यापक शास्त्री
बिलासपुर 32 62
चंबा 72 146
हमीरपुर 8 38
कांगड़ा 126 170
किन्नौर 13 36
कुल्लू 24 76
लाहुल स्पीति 14 32
मंडी 94 220
शिमला 104 170
सिरमौर 68 122
सोलन 30 70
ऊना 40 40
कुल 625 1182

सभी उपनिदेशकों को प्रक्रिया शुरू करने के आदेश स्कूलों में भाषा अध्यापक और शास्त्री के 1807 पद भरे जाएंगे। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी जिलाें के उपनिदेशकों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। भर्ती 50 फीसद बैचवाइज और 50 फीसद कमीशन के माध्यम से की जाएगी। विभाग का प्रयास रहेगा कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि स्कूलों में सभी पदों को भरा जा सके।

No comments