Recent Posts

Breaking News

Shimla: शिमला के 5 सैंटर में लगभग 2,000 बच्चे देंगे CBSE की बोर्ड परीक्षा

cbse board exams for about 2 000 children in 5 centers of shimla

शिमला : प्रदेशभर में सी.बी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई हैं। शिमला में सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा के लिए 5 सैंटर बनाए गए हैं। इन सैंटरों में लगभग 2,000 से अधिक बच्चे सी.बी.एस.ई. बोर्ड की परीक्षा देंगे। शिमला में केंद्रीय विद्यालय जाखू, दयानंद पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस, डी.ए.वी. व तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला में परीक्षा सैंटर बनाए गए हैं। 

डेढ़ माह तक चलने वाली बोर्ड परीक्षाओं में पहले दिन 10वीं कक्षा का आई.टी. का पेपर हुआ। परीक्षा हाल से बाहर निकलने के बाद छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। अधिकतर छात्रों ने आई.टी. के पेपर को आसान बताया। छात्रों का मानना है कि बोर्ड परीक्षा के लिए काफी तैयारियां की हुई हैं, वहीं जमा-2 की बोर्ड परीक्षा मार्च माह में शुरू होगी। अभी जमा-2 कक्षा के बच्चों की प्रैक्टीकल परीक्षाएं हो रही हैं।

No comments