Recent Posts

Breaking News

Mandi: हिमाचल में शिवरात्रि की धूम, सुबह से मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब

shivaratri celebrated in himachal

सुंदरनगर : आज देशभर में शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस पर्व को लेकर जिला मंडी के प्रसिद्ध शिव मंदिर महादेव में रात्रि 1 बजे से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरु हो गई। महादेव शिव मंदिर के अलावा क्षेत्र के कुलवाड़ा महादेव मंदिर, डोडेश्वर महादेव, शिव मंदिर भौण, गोपाल मंदिर तथा लक्ष्मीनारायण मंदिर में दिन भर लोगों की कतारें लगी रही। बता दें कि प्राचीन कथा के अनुसार महादेव शिव मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा किया गया था। इस मंदिर में पांडवों के भाई भीम का ढोल भी विराजमान हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु शिव दर्शन के साथ साथ इस ढोल के दर्शन भी अवश्य करते हैं।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए शिव मंदिर महादेव कमेटी महादेेेव के अध्यक्ष हेम सिंह राणा ने कहा कि उपमंडल के शिवालयों में पांडवकालीन महादेव महाकाल शिव मंदिर का महत्व सबसे ऊपर है । उन्होंने कहा कि महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग स्वयंभू है। उन्होंने कहा कि शिवलिंग अपने आप प्रकट हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का निर्माण कार्य पांडवों के अज्ञातवास के दौरान एक ही रात्रि में हआ था। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु रात को 1 बजे ही आने शुरू हो गए थे। उन्होंने कहा कि अभी तक हजारों लोगों ने शिवलिंग के दर्शन व पूजन कर लिया है । हेम सिंंह राणा महाशिवरात्री के दिन मंदिर में 4 पहर की विशेष पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में सीमेंट का उपयोग नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर रात 12 बजे शिवलिंग की विशेष सजावट की जाती है।

No comments