Recent Posts

Breaking News

Mandi: नशेड़ी चालकों पर सुंदरनगर पुलिस का शिकंजा, 5 वाहनों के काटे चालान

traffic police in sundernagar

सुंदरनगर: पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत ट्रैफिक व हाईवे पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर पुलिस का डंडा चला है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात को पुलिस टीम ने ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई किशन कुमार नेगी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पेट्रोल पुलिस टीम सहित क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की गहन चेकिंग की गई।

इसी दौरान वाहनों की चेकिंग के दौरान 5 वाहन चालकों को शराब के नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पाया गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा कानून की अवेहलना कर रहे चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे 5 चालकों के चालान सुंदरनगर न्यायालय को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। मामलों की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने की है।

No comments