Recent Posts

Breaking News

Mandi: होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रात को सोने के बाद उठा ही नहीं

home guard jawan died under suspicious circumstances


गोहर: हिमाचल प्रदेश के गोहर में एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी पहचान प्रेम सिंह (47) पुत्र बरिया राम केलोधार करसोग के रुप में हुई। जिसकी जानकारी होमगार्ड कमांडेंट मंडी संजीव लखनपाल ने दी। उसने कहा कि तीन फरवरी को 24 दिन का पंचम दोहराई प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। सभी जवान मंगलवार सुबह अपने घर को जाने की तैयारी में लगे थे। सुबह सभी सो कर उठे तो साथ सोए साथी ने प्रेम सिंह को जगाया लेकिन वह नहीं उठा। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

थाना प्रभारी गोहर सुरम सिंह धीमान टीम सहित प्रशिक्षण केंद्र जासन पहुंचे व छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान प्रेम सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रेम सिंह के परिजनों ने फिलहाल किसी पर भी उसकी मौत का शक नहीं जताया है। थाना प्रभारी गोहर सुरम सिंह धीमान ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भेज दिया गया है।

No comments