Recent Posts

Breaking News

Una: ऊना में कांगड़ा निवासी शराब ठेका सेल्‍समैन ने कॉलेज जा रही छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऊना में कांगड़ा निवासी शराब ठेका सेल्‍समैन ने कॉलेज जा रही छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऊना:  ऊना के एक शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन ने कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। स्थानीय कॉलेज में एक डिग्री कोर्स कर रही इस शादीशुदा युवती ने परिजनों को इस बारे में बताया और पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी। आरोपित 35 वर्षीय युवक जो शादीशुदा बताया जा रहा है तथा कांगड़ा के शाहपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना ऊना में मामला दर्ज कर लिया है।

छात्रा ने बताया कि आरोपित उसे कॉलेज आते जाते समय तंग करता था। गगरेट उपमंडल के एक गांव से संबंधित यह शादीशुदा युवती स्थानीय कॉलेज में स्नातक के पश्चात डिग्री कोर्स कर रही है। युवती ने शिकायत की है कि आरोपित युवक कई दफा उसका पीछा करते हुए नव निर्मित बस स्टैंड तक पहुंच जाता है। कई दिनों से वह ऐसी हरकत करके उसे परेशान कर रहा था।

पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 115 के तहत आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह राजकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय में डिग्री कर रही है और यह उपरोक्त व्यक्‍ित ऊना में शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता है। वह रोजाना उसे तंज तंज कसता था और घूरता था। साथ उससे मोबाइल नंबर भी मांगता था।

मनचले की हरकतों से तंग आकर युवती ने अपने भाई और मामा को इस संबंध में बताया। जिस पर उन्‍होंने पुलिस थाना में जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपित को ऊना के नए बस अड्डा परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। शादीशुदा होने के बावजूद शराब ठेके का सेल्‍समैन ने इस तरह की हरकत कर अब जेल की हवा खाने को मजबूर हुआ है। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई की है।


No comments