Recent Posts

Breaking News

Mandi: कुल्‍लू पुलिस ने महिला से बरामद की चरस की बड़ी खेप, रात को नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई

कुल्‍लू पुलिस ने महिला से बरामद की चरस की बड़ी खेप, रात को नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई


कुल्लू: जिला कुल्लू पुलिस ने लगातार चरस तस्करी पर नकेल कसी है। इसी के तहत मंगलवार रात को पुलिस टीम ने जरी में नाकाबंदी के दौरान एक नेपाल मूल की महिला से एक किलो 560 ग्राम चरस बरामद की है। महिला की पहचान 25 वर्षीय सीमा पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी कार्की रक्कम आंचल राप्ती नेपाल के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे महिला तरस्कर से एक किलो 560 ग्राम चरस बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी।

सनद रहे कि कुल्लू पुलिस ने पिछले दो दिन से लगातार चरस बरामद की है। सोमवार को मनाली पुलिस ने वबशिष्ठ के पास एक विदेशी तस्कर से करीब ढाई किलो ग्राम चरस बरामद की थी। इस विदेशी तस्कर ने वशिष्ठ में किराये के कमरे में रह  रहा था व किराये के कमरे से ही चरस तस्करी का कारोबार कर रहा था। जुलाई 2019 से जनवरी 2020 तक सात माह की में पिछले 10 सालों की तुलना में चरस की सबसे ज्यादा मात्रा पकड़ी गई है। वर्ष 2008 में करीब 101 किलो चरस बरामद की गई थी। 2019 में 115 किलो चरस बरामद की गई है, जो यह 11 साल की सर्वाधिक रिकवरी है।

हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्‍करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, पहले की अपेक्षा पुलिस की कार्रवाई भी सख्‍त हुई है। लेकिन बावजूद इसके नशा तस्‍करों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। तस्‍कर अब महिलाओं को इस कारोबार में धकेल रहे हैं। लेकिन पुलिस महिलाओं को भी अब शक की निगाह से देख रही है व कड़ी कार्रवाई कर रही है।

No comments